फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   manoj murder case mein ek pakda

अहेड़ा के मनोज हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
manoj murder case mein ek pakda
अहेड़ा के मनोज हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बागपत। अहेड़ा गांव के मनोज हत्याकांड में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। घटना का मुख्य आरोपी अभी फरार है।

अहेड़ा गांव में पांच जुलाई को मनोज पुत्र मौज सिंह की गोली मारकर हत्या की। मृतक के भाई विकास ने जनेश, आजाद गंजा, कुलदीप, मिथुन निवासी अहेड़ा एवं आजाद निवासी दुड़भा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने जनेश और मिथुन को क्लीन चिट देकर छोड़ दिया । आरोपी आजाद गंजा न्यायालय में आत्म सम्पर्ण कर जेल चला गया था। दो आरोपी फरार चल रहे थे। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार को सूचना मिली कि हत्याकांड का एक आरोपी गांव में आया । सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद किया। आरोपी से पूछताछ के बाद एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मनोज और दुड़भा गांव के आजाद के बीच झगड़ा हुआ। मनोज ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसका बदला लेने को घटना को अंजाम दिया। घटना का मुख्य आरोपी आजाद फरार है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed