{"_id":"655f4600eaf1999ec90e3bb1","slug":"manish-and-mantsa-won-in-long-jump-shivam-won-in-running-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7422-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लंबीकूद में मनीष और मनत्सा, दौड़ में शिवम ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लंबीकूद में मनीष और मनत्सा, दौड़ में शिवम ने बाजी मारी
विज्ञापन
-अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के शीलचंद इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन किया गया। बालक वर्ग की लंबीकूद में मनीष और बालिका वर्ग में मनत्सा ने सबसे लंबी छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग की गोला फेंक में मनीष प्रथम, आयान दूसरे और कामिल तीसरे स्थान पर रहा। सब जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में मनीष प्रथम, फरमान दूसरे, दिनेश तीसरे, सीनियर बालक वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में शिवम प्रथम, सिकंदर दूसरे, वंश तीसरे, सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर की रिले दौड़ में अभिषेक पहले, आशीष दूसरे, सिकंदर तीसरे, सीनियर बालक वर्ग की गोला फेंक में पुष्पेंद्र पहले, आशीष दूसरे, अभिषेक तीसरे, सीनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में मनत्सा पहले, अंतिम दूसरे और साक्षी व आरती तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के उपरांत छात्र-छात्राओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ज्ञाननेंद्र कुमार, मुकेश शर्मा, नवीन गुप्ता, मनोज कौशिक, प्रमोद बिश्नोई, राकेश दिवेद्धी सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।