{"_id":"5f1c68bb8ebc3e9fde706032","slug":"mango-tree-chopped-down-40-quintals-of-wood-recovered-baraut-news-mrt493034759","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम का पेड़ काट रहे दो दबोचे, 40 क्विंटल लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम का पेड़ काट रहे दो दबोचे, 40 क्विंटल लकड़ी बरामद
विज्ञापन
बड़ौत के वन विभाग कार्यालय पर पकड़े गए लकडी माफियाओं के साथ वन विभाग की टीम
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। वन विभाग की टीम ने शनिवार को किरठल गांव में आम का पेड़ काट रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। करीब 40 क्विंटल लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली बरामद हुई है। इस मामले में निलंबित चल रहे रेंजर पर रिश्वत लेकर पेड़ कटवाने का आरोप लगा है। डीएफओ ने आरोपों की जांच की बात कही है।
वन रेंजर राजपाल व वन दरोगा रविकांत चौधरी को शनिवार की शाम सूचना मिली कि किरठल गांव में कुछ लोग आम का पेड़ काट रहे है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को देख पेड़ को काटकर ट्रैक्टर-ट्राली में भर रहे लोग भाग निकले। टीम ने पीछा कर ट्रैक्टर ट्राली चालक सहित दो को दबोच लिया। वन दरोगा रविकांत चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सेट्टू पुत्र समशीर और ट्रैक्टर चालक सोनी पुत्र सलीम कांधला जनपद शामली के रहने वाले है। वन दरोगा के मुताबिक सेट्टू ने माफिया ने पूछताछ में बताया कि दो दिन पहले निलंबित चल रहे वन रेंजर मदनपाल उनसे मिले थे और उन्होंने पांच हजार लेकर पेड़ काटने की अनुमति दी थी। पकड़े गए लोगों से 40 क्विंटल से अधिक लकड़ियों बरामद की गई है। विभागीय कार्रवाई करते हुए इसकी रिपोर्ट डीएफओ अदिति शर्मा को सौंपी गयी है।
उधर, डीएफओ अदिति शर्मा का कहना था कि वन रेंजर मदनपाल वन कटान सहित अन्य अनियमितता के मामले में निलंबित चल रहे है, उनका विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। उन पर लगे आरोपों की भी जांच की जाएगी। जांच में आरोप सिद्ध होने पर उनके खिलाफ एफआईआर की जाएगी।