फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mandalayukta and IG listened to the problems of the complainants

मंडलायुक्त और आईजी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Tue, 16 Mar 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mandalayukta and IG listened to the problems of the complainants
बड़ौत तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायत सुनते कमिशनर सुरेन्द्र सिंह, आईजी ? - फोटो : BARAUT
67 शिकायतें प्राप्त हुई, मात्र दो का ही हो सका निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और आईजी प्रवीण कुमार ने मंगलवार को आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 67 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से मात्र दो शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों के अफसरों और कर्मचारियों से समयावधि में शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए। निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। संपूर्ण समाधान दिवस पर गैर हाजिर रहे अधिकारियों को जवाब तलब किया गया है। साथ ही सीयूजी फोन रिसीव करने, समय पर आफिस पहुंचने के लिए निर्देशित किया। आईजी प्रवीण कुमार ने सभी अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के तत्काल निस्तारण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम राज कमल यादव, पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, उप जिला अधिकारी दुर्गेश मिश्रा, सीओ आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. आरके टंडन, जिला विकास अधिकारी हुबलाल, तहसीलदार प्रदीप कुमार, बीडीओ राहुल वर्मा, सीडीपीओ जानकी देवी, सारधा, डीएफओ वन विभाग कल्याण सिंह, सिंचाई विभाग के एसडीओ सूरजपाल, बीडीओ छपरौली राजीव शर्मा, नलकूप एसडीओ सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोन में लगे रहे अधिकारी और कर्मचारी
बड़ौत। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी अपने मोबाइल पर लगे रहे। कोई व्हाटसअप चलाता नजर आया तो कोई फेसबुक।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांति ढंग से कराने को लेकर निर्देशित किया
बड़ौत। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह व आईजी प्रवीण कुमार ने प्रशासनिक और पुलिस कर्मचारियों की बैठक ली और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। कहा कि गांव में छोटे-छोटे झगड़ों को मामूली न समझें। यही झगड़े आगे चलकर पंचायत चुनाव में माहौल बिगाड़ सकते है। उन्होंने सरकारी भूमि सहित तालाबों पर हुए अतिक्रमण को हटवाने को लेकर भी निर्देशित किया। कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजरौल गांव में भी ग्राम चौपाल में सुनी जनसमस्याएं
बड़ौत। मंडलायुक्त व आईजी ने बिजरौल गांव स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय पर आयोजित ग्राम चौपाल में जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विधवा पेंशन, राशन कार्ड न बनने, नाले व चकरोड पर अतिक्रमण, तालाबों पर हुए अतिक्रमण को हटाने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने सहित अन्य समस्याएं आई। दोनों अफसरों ने इन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed