{"_id":"570406854f1c1b2838c81118","slug":"manager-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी ने मैनेजर को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी ने मैनेजर को धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव में मारपीट की घटना के बाद बंद पड़ा केनरा बैंक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के दोघट में आंगनबाड़ी ने छेड़छाड़ करने और ऋण नहीं देने पर ग्राम निरपुड़ा स्थित बैंक में शाखा प्रबंधक की पिटाई कर दी। पुलिस मौके से आंगनबाड़ी और बैंक मैनेजर को अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद कर्मचारियों ने बैंक बंद कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ तहरीर दी। देर रात तक दोनों पक्ष के लोग थाना परिसर में डटे रहे।
मंगलवार को दोपहर के समय निरपुड़ा गांव निवासी आंगनबाड़ी सुषमा पत्नी बिजेंद्र गांव में ही स्थित बैंक में पहुंची और बैंक मैनेजर राम कुमार से बात करने लगी। कुछ ही देर में आंगनबाड़ी और बैंक मैनेजर में नोकझोंक शुरू हो गई। इसी दौरान आंगनबाड़ी ने बैंक मैनेजर की पिटाई करनी शुरू कर दी। इससे बैंक में अफरा तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। बैंक कर्मचारियों ने हस्तक्षेप करके शाखा मैनेजर को महिला के चंगुल से छुड़ाया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस बैंक में पहुंची और आरोपी आंगनबाड़ी सुषमा और बैंक मैनेजर राम कुमार को अपने साथ दोघट थाने ले गई। इस घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया और बैंक बंद कर सभी कर्मचारी भी थाने में पहुंच गए।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी ने मैनेजर पर छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ने और ऋण नहीं देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
दूसरी तरफ बैंक मैनेजर ने आरोप लगाया आंगनबाड़ी ने उससे दो लाख रुपये ऋण दिलाने की बात कही। जब उन्होंने उसे मना कर दिया और कहा तुम्हारे परिवार पर पहले से ही बैंक का आठ लाख रुपये ऋण शेष है, पहले उसे जमा कराओ, इसके बाद ही ऋण दिया जाएगा। इस पर आंगनबाड़ी आग बबूला हो गई और उसने उसके साथ मारपीट कर दी। इस संबंध में उसने आंगनबाड़ी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई और दोनों पक्ष देर रात तक थाने में मौजूद रहे।