फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man searched the highway with lantern, protest for the construction of Delhi-Saharanpur highway in Baghpat

BAGHPAT: हाथ में पीएम मोदी का मुखौटा, लालटेन और टॉर्च लेकर लेकर हाईवे तलाश रहा ये शख्स, पढ़ें पूरी खबर

Sun, 06 Nov 2022 05:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Nov 2022 05:01 PM IST
सार

बागपत के खेकड़ा कस्बा निवासी समाजसेवी सुभाष हाथ में लालटेन और टॉर्च लेकर  हाईवे की तलाश रहे हैं, वह बार बार पीएम मोदी से पूछ रहे हैं कि आखिर कहां है हाईवे। आगे विस्तार से पढ़ें क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Man searched the highway with lantern, protest for the construction of Delhi-Saharanpur highway in Baghpat
लालटेन लेकर हाईवे तलाशते सुभाष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक व्यक्ति ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया है। यहां खेकड़ा कस्बे के समाजसेवी सुभाष हाथ में लालटेन लेकर हाईवे तलाश रहे हैं। उनके इस अंदाज को देखकर जहां लोग उन्हें देखने के लिए अचानक रुक गए वहीं उनके अनोखे प्रदर्शन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर के रहने वाले समाजसेवी सुभाष कश्यप ने दिल्ली सहारनपुर हाइवे के खेकडा से लोनी के हिस्से की जर्जर हालत को लेकर अनोखे तरीके से विरोध जताया। एक हाथ में पीएम मोदी के चेहरे का मुखौटा और दूसरे हाथ में लालटेन लेकर सडक की तलाश की, हाईवे पर बने गहरे गहरे गड्ढे दिखाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MEERUT: प्रेमी नौकर के साथ मिलकर बेटी ने की पिता की हत्या, नलकूप पर छिपाया शव, ऐसे खुला राज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि खेकडा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक बन रहे मार्ग निर्माण के चलते खेकड़ा पेरिफेरल से लोनी तक का मार्ग दो वर्ष से अधिक समय से गड्ढों में तब्दील बना हुआ है।

निर्माणाधीन सीगल कंपनी मार्ग के दोनों ओर आवागमन के लिए मार्ग देने के नियम का उलंघन कर रही है। हालात ये है कि जितना टाइम शामली से खेकड़ा तक आने-जाने में लगता है, उतना ही खेकड़ा से लोनी तक जाने में लग रहा है।

रोजाना दिल्ली और गाजियाबाद ड्यूटी पर जाने वाले लोग नारकीय जीवन जैसी यात्रा कर रहे है। समाजसेवी सुभाष कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल मार्ग को बनवाए जाने की मांग की। समाजसेवी द्वारा किया गया यह अनोखा प्रदर्शन खेकड़ा में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed