फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man Killed by Brother-in-law in Baghpat After Trying to Save Wife from Assault

Baghpat: ससुराल में दामाद की पीटकर हत्या, साले ने सिर पर ईंट मारकर ले ली जान

Tue, 08 Jul 2025 09:44 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 08 Jul 2025 09:44 AM IST
सार

बागपत के नगलाबड़ी गांव मेंससुरालए पहुंचे विकास की उसके साले ने ईंट से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। दो साल पहले मंदिर में की थी शादी, विवाद के बीच युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Man Killed by Brother-in-law in Baghpat After Trying to Save Wife from Assault
विलाप करते परिजन व पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के नगलाबड़ी गांव में सोमवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान पत्नी को बचाने पहुंचे युवक विकास की उसके साले आकाश ने ईंट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने घायल विकास को खेकड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एडीशनल एसपी और सीओ खेकड़ा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन

नगलाबड़ी निवासी कंवरपाल की बेटी आरती की पहले शादी किरठल गांव में हुई थी, जिससे उसका सात साल का बेटा भी है। ससुराल में दहेज उत्पीड़न के चलते मुकदमा चलने के बाद आरती ने करीब दो साल पहले अहैड़ा निवासी 28 वर्षीय विकास से मंदिर में विवाह कर लिया था। दोनों खेकड़ा में किराये के मकान में रहते थे।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा: मेरठ में नया ट्रैफिक प्लान जारी, बदले रूट से दिल्ली-देहरादून जाएंगे वाहन, ये रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरती ने बताया कि कुछ दिन पहले हाथ में दर्द होने पर वह मायके आ गई थी और बीते चार दिनों से उसका पति विकास रोज शाम को उससे मिलने नगलाबड़ी आ रहा था।

सोमवार रात उसके भाई आकाश ने घर में माता-पिता से मारपीट शुरू कर दी। जब आरती उन्हें बचाने गई तो आकाश ने उस पर भी हमला कर दिया। तभी बीच-बचाव करने आए विकास के सिर पर आकाश ने ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक की पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed