फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man is getting sick after consuming items kept in the fridge

Baghpat News: फ्रिज में रखी वस्तुओं का सेवन कर बीमार हो रहा मनुष्य

Sun, 25 Feb 2024 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Man is getting sick after consuming items kept in the fridge
-साप्ताहिक यज्ञों में रविवार को आर्यजनों ने सात्विक भोजन करने का किया आह्वान
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
बड़ौत। आर्य समाज बड़ौत व आर्य समाज पट्टी चौधरान द्वारा आयोजित साप्ताहिक यज्ञों में रविवार को आर्यजनों ने सात्विक भोजन करने का आह्वान किया। साथ ही यज्ञ मेें आहुतियां देकर विश्व के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर डा़ ओमवीर सिंह ने कहा कि वास्तव में भोजन का उद्देश्य आयु को बढ़ाना, मस्तिष्क को शुद्ध करना, शरीर को शक्ति पहुंचना है। इसका यही एकमात्र उद्देश्य है। प्राचीन काल में विद्वान पुरुष ऐसा भोजन चुनते थे, जो उक्त उद्देश्यों की पूर्ति करने में सक्षम होते थे। जैसे दूध उससे बने व्यंजन, चीनी, (गुड़-शक्कर), गेहूं, चना, ताजी सब्जियां आदि। मगर आज मनुष्य तामसिक भोजन, अंडा, मांस, मदिरा आदि जैसे अस्पृश्य पदार्थों का सेवन कर रहा है। फ्रिज में रखी वस्तुओं का लगातार सेवन करने से भी लोग बीमार पड़ रहे हैं। यदि अपने परिवार को बलवर्धक और आयुवर्धक बनाना है तो ताजा एव सात्विक भोजन प्रयोग करना ही होगा। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज बड़ौत द्वारा आयोजित यज्ञ के ब्राह्म राजेन्द्र कुमार, यजमान प्रेम सिंह राणा रहे। इसी प्रकार पट्टी चौधरान कार्यालय में आयोजित यज्ञ के बह्मा सोमेन्द्र आर्य, यजमान ओमप्रकाश रहे। दोनों यज्ञों में प्रीतम सिंह आर्य, हरवीर सिंह, हरपाल सिंह, रामबली राणा, इन्द्रपाल, ओमपाल राठी, अमरवीर, वेदपाल आर्य, श्योराज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed