फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man convicted of killing Sansar Singh of Jiwani village

Baghpat News: जिवानी गांव के संसार सिंह की हत्या करने वाले पर दोष सिद्ध

Sat, 10 Jun 2023 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Man convicted of killing Sansar Singh of Jiwani village
- अपर जिला सत्र न्यायाधीश द्वितीय एससीएसटी विशेष न्यायालय में हुई सुनवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हसनपुर जिवानी गांव के कई फिल्मों में काम कर चुके संसार सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले को न्यायालय ने दोषी करार दिया है। इस मामले में सजा को लेकर 21 जून को सुनवाई होगी।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अमित खोखर ने बताया कि हसनपुर जिवानी गांव के रहने वाले संदीप पंवार ने रमाला थाने में एक जुलाई 2019 को पिता संसार सिंह की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें संदीप पंवार ने बताया कि उसके पिता संसार सिंह सुबह को गांव के ही देशपाल के घर नलकूप की चाबी लेने गये थे। वहां कार से आये गांव के ही सागर ने उसके पिता संसार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसमें पुलिस ने हत्यारोपी सागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश द्वितीय एससीएसटी विशेष न्यायालय में हुई। जहां शुक्रवार को सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने सागर को दोषी करार दिया।
विज्ञापन

संसार सिंह अभिनेता थे, उन्होंने बॉलीवुड फिल्म किसान और भगवान के साथ ही देहाती फिल्म धाकड़ छोरा समेत कई फिल्मों में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed