{"_id":"6046625a8ebc3edb551f9baf","slug":"malkapur-sugar-mill-workers-strike-ended-on-demand-baraut-news-mrt5290046192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे मानने पर खत्म हुई मलकपुर चीनी मिल कर्मियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे मानने पर खत्म हुई मलकपुर चीनी मिल कर्मियों की हड़ताल
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल के गेट पर मैली से बाइक फिसलने पर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से हुई मिल कर्मी की मौत को लेकर सोमवार को दूसरे दिन भी मिल कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। इस दौरान हड़ताल पर बैठे मिल कर्मचारियों की मिल अफसरों से नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख कर डीसीओ भी हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के बीच पहुंचे, लेकिन कोई हल नहीं निकाला। हालांकि देर शाम मिल प्रशासन द्वारा हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की सारी मांग मानने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी।
मृतक इदरीश पुत्र लतीफ उम्र 43 वर्ष जनपद सहारनपुर हाल निवासी नेहरू रोड बड़ौत था। वह मलकपुर चीनी मिल में फस्ट फीटर के पद पर तैनात था। इदरीश चीनी मिल में वर्ष 2006 से कार्य कर रहा था। रविवार को ईदरीश की मिल गेट पर सड़क पर पड़ी गन्ने की मैली के कारण बाइक ट्रैक्टर के नीचे घुस जाने के कारण मौत हो गई थी। इसको लेकर मिल कर्मचारियों ने मिल बंद कर हड़ताल शुरू कर दी थी। देर शाम मिल कर्मचारियों को आश्वासन देकर हड़ताल से उठाने की कोशिश की , लेकिन मिल कर्मी नहीं माने। सोमवार को भी मिल कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। मामला बढ़ता देखकर डीसीओ कर्मचारियों के बीच पहुंचे, लेकिन कर्मचारी अपनी मांग पर डटे रहे। बाद में देर शाम मिल प्रशासन कर्मचारियों के बीच पहुंचा। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सोहन पाल तोमर ने बताया प्रबंधन मंडल मृतक के नोमिनी को ग्यारह लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान देने, दो लाख पचास हजार रुपये का भुगतान मैली के ठेकेदारों द्वारा देने, मृतक के बेटे को कंपनी की ओर से आईटीआई में प्रवेश दिलाने की औपचारिकता के बाद मृतक के बेटे की नियुक्ति इंजीनियर विभाग में स्थायी कर्मचारी के रूप में सेमी स्किल्ड ग्रेड के वेज बोर्ड में करने व उक्त धनराशि मृतक ईदरीश को नियमानुसार मिलने वाली क्षति पूर्ति, बीमा समेत अन्य देय के अतिरिक्त देने की मांगे मानने पर हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इसमें बलराम, आलोक, अजय, देवव्रत, पप्पू, रूपिन, आदेश आदि मौजूद रहे। मिल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के कई घंटे बाद तक मिल बंद रहा। बाद में मिल के पोलर की सफाई कराने के बाद मिल को चालू किया।