फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Malakpur sugar notice

बकाया भुगतान पर मलकपुर चीनी मिल को नोटिस 

Thu, 05 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 05 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
बागपत में गन्ना मूल्य भुगतान में फिसड्डी चल रही मलकपुर चीनी मिल को नोटिस जारी किया। जिला गन्ना अधिकारी ने मिल अध्याशी को भेजे नोटिस में बकाया भुगतान पर जवाब मांगा। जल्द से जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चीनी मिलों पर किसानों के करोड़ों रुपये बकाया है। भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मलकपुर चीनी मिल भुगतान के मामले में फिसड्डी चल रही है। मिल पर एसएपी दर से अब तक 265 करोड़ 66 लाख 83 हजार रुपये बकाया हैं। 230 रुपये प्रति कुंतल की दर से मिल पर 220 करोड़ 54 लाख 69 हजार रुपये बकाया है।

विज्ञापन

भुगतान कराने में अब तक प्रशासन भी विफल रहा है। किसानों की आर्थिक मुश्किलें बढ़ गई है। किसान कईं बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया भुगतान नहीं करने पर मलकपुर चीनी मिल को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया । इससे पहले मिल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन



चीनी मिल    एसएपी दर        230 रुपये
बागपत        4448.71        2205.29
रमाला        4727.69        1927.77
मलकपुर    26566.83        22054.69
(नोट- रुपये लाख में)

इस साल भुगतान नहीं
मलकपुर चीनी मिल ने वर्ष 2016 के गन्ने का भुगतान नहीं किया है। बागपत चीनी मिल ने 10 मार्च और रमाला चीनी मिल ने 15 मार्च 2016 तक सप्लाई किए गए गन्ने का भुगतान कर दिया है, लेकिन मलकपुर चीनी मिल ने अभी तक 23 नवंबर 2015 तक सप्लाई किए गन्ने का ही भुगतान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed