फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Malakpur nine sugar mills continue to RC

मलकपुर समेत नौ चीनी मिलों की आरसी जारी

Sun, 21 Aug 2016 01:07 AM IST
बागपत/ ब्यूरो/अमर उजाला
बागपत/ ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 21 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गन्ना मूल्य के भुगतान में फिसड्डी मलकपुर समेत नौ चीनी मिलों की आरसी जारी कर दी। इन  मिलों पर ब्याज समेत 1118.32 करोड़ रुपये बकाया है। अकेले मलकपुर चीनी मिल पर किसानों के मय ब्याज 260 करोड़ 64 लाख रुपये अवशेष है। गन्ना आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने इन चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया प्रदेश में कुल 117 चीनी मिलें हैं। इनमें 40 प्रतिशत से कम भुगतान करने वाली नौ चीनी मिलों के खिलाफ गन्ना आयुक्त ने आरसी जारी की है। इनमें मलकपुर, मोदीनगर, तितावी, मवाना, चिलवरिया, बृजनाथपुर, बहेड़ी, ऊन और बिलारी चीनी मिलें शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी ने बताया बागपत जनपद की मलकपुर चीनी मिल पर बगैर ब्याज के 244 करोड़ 67 लाख 54 हजार रुपये बकाया है। नौ चीनी मिलों पर केवल ब्याज की धनराशि ही 83.12 करोड़ है। वसूली प्रमाण पत्र शनिवार को जारी किया गया। बागपत के किसानों के गन्ना क्षेत्र की तीन चीनी मिलें इनमें शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed