फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Make the society strong, maintain mutual brotherhood

समाज को बनाएं मजबूत, आपसी भाईचारा रखें कायम

Wed, 02 Nov 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Make the society strong, maintain mutual brotherhood
पटटी मेहर में सर्व समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में आयोजित भाईचारा सम्मेलन में बोलते दीपक शर्? - फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर के पट्टी मेहर मोहल्ले में बुधवार शाम सर्व समाज उत्थान समिति की ओर से भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें समाज को मजबूत बनाने के लिए आपसी भाईचारा कायम रखने का किया आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि बसंत त्यागी और जिला अध्यक्ष भाजपा सूरजपाल सिंह ने प्रज्ज्वलित करके किया। सांसद ने कहा कि 2014 से पहले प्रत्येक लोकसभा चुनाव में यहां के लोगों को वोट नहीं डालने दिया जाता था। जाति आधारित चुनाव होते थे, लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने जातिवाद को खत्म कर दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बसंत त्यागी व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि आज भाजपा देश का सशक्त, दृढ़ और जनहित संगठन बन चुका है। देश के करोड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अपना विश्वास कायम रखा। निकाय चुनाव में भी जनता को इसी मजबूती और एकता का परिचय देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों को भाजपा नेता दीपक शर्मा एडवोकेट ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह और फेरू सिंह ने संयुक्त रूप से की। मौके पर बिजेंद्र शर्मा, अंजू खोखर, दिनेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, मुकेश जांगिड़, सुभाष शर्मा, अशोक दरोगा, ओम प्रकाश कश्यप, कल्लू कश्यप, जितेंद्र विश्वकर्मा, अजीत सिंह कश्यप सभासद, रोबिन कश्यप, बाबूराम भारद्वाज, सुरेंद्र मौजूद रहे।
भाजपा सरकार में मिला सभी को सम्मान : डॉ सत्यपाल सिंह
बड़ौत। अनुसूचित जाति सम्मेलन में समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया दिल्ली रोड में स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मेलन में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है कि सभी वर्गों को भेदभाव भुलाकर एक माला के मोतियों की तरह कार्य करना।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और भाजपा ने सभी वर्गों को एकसाथ लेकर सबका साथ सबका विकास नियम को चरितार्थ कर दिखाया है। डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का काम किया है। बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को पार्टी में उचित स्थान भी दिया है। मौके पर जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, निकाय चुनाव प्रभारी बसंत कुमार, राकेश जैन, शिवकुमार कटारिया, शिवेंदुदत्त शर्मा, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, प्रधानाचार्य राजेश कुमार, पूर्व प्राचार्य सतीश शर्मा, अरविंद कुमार, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed