फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Make the meeting held in Shamli's Kabaraut a success

शामली के काबड़ौत में होने वाली सभा को सफल बनाएं

Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Make the meeting held in Shamli's Kabaraut a success
बड़ौत। रालोद के पार्टी कार्यालय पर रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में अग्निपथ योजना के विरोध में 28 जून को शामली के काबड़ौत में होने वाली सभा को सफल बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अग्निपथ योजना को सरकार ने युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के लिए बनाया है। इस योजना का देश के युवा विरोध कर रहे हैं। अग्निपथ योजना के विरोध में रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने मोर्चा खोला हे। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह सभाएं कर रहे हैं। 28 जून को शामली के काबड़ौत में जयंत चौधरी की युवा पंचायत होने जा रही है। इस सभा में बागपत जिले से हजारों लोग शामिल होंगे। इसके लिए रालोद नेता व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि 16 जुलाई को बड़ौत में युवा पंचायत होगी। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जगपाल सिंह ने और संचालन मास्टर मनोज तोमर ने किया। मौके पर विधायक डॉ. अजय कुमार, सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, डॉ. साहब सिंह, गौरव बड़ौत, राजू तोमर सिरसली, प्रमेंद्र तोमर, नरेश तोमर, बबली तोमर, रामकुमार तोमर, जयवीर तोमर, योगेश जिंदल, मुनेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed