फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Make the best mascot, get reward

सबसे अच्छा शुभंकर बनाओ, इनाम पाओ

Thu, 04 Feb 2021 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Make the best mascot, get reward
बागपत। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जन सहभागिता बढ़ाने के लिए ऑनलाइन शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। विजेता प्रतिभागी को नगद पुरस्कार व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

आरआई विनय कुमार ने बताया कि शासन की ओर से 21 जनवरी से 20 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसमें लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए सड़क सुरक्षा संबंधी शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में उच्च तकनीकी, प्राविधिक, मेडिकल कालेज, विधि संस्थान के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। आवेदक 29 जनवरी से 14 फरवरी तक शुभंकर का डिजाइन तैयार कर विभाग की वेबसाइट पर भेज सकते है। सबसे अच्छे डिजाइन बनाने वाले प्रतिभागी को 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। एक आवेदक एक ही बार आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए जिले की शैक्षिक संस्थाओं में स्लोगन, क्विज, कविता लेखन, रंगोली प्रतियोगिता और उच्च शिक्षण संस्थानों में शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed