फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Make temporary and permanent ration cards for the needy

जरूरतमंदों का बनाए जाएं अस्थाई व स्थाई राशन कार्ड

Wed, 03 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Make temporary and permanent ration cards for the needy
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए जरूरतमंदों की सुविधा अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाए। महामारी आपदा से निपटने के लिए जो जनपद में प्रवासी श्रमिक बाहर से आए हैं उनके अस्थाई राशन कार्ड बनाए जाएं जबकि गांव में निर्धन गरीब पात्र व्यक्तियों के स्थाई कार्ड बनाए जाएं।
विज्ञापन

कोविड-19 समेकित कंट्रोल रूम बागपत में कोविड-19 की टीम इलेवन के अधिकारियों के साथ डीएम ने बैठक की। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी व सहायक खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने गांव स्तर पर जाकर सर्वे करें और जरूरतमंदों का राशन कार्ड बनवाएं जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक निर्धन बे निराश्रित परिवारों को राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था है अगर किसी परिवार के पास उपरोक्त योजना का लाभ काटने होने की वजह से नहीं मिल पा रहा है तो उन्हें तत्काल एक बार इलाज के लिए ग्राम पंचायत राज्य वित्त आयोग से 2000 की धनराशि उपलब्ध कराएगी। अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिवार में कोई भी सदस्य नहीं है, जो अंत्येष्टि अंतिम संस्कार के कार्य को कर सके। उन परिस्थितियों में ग्राम पंचायत की ओर से 5000 की धनराशि का व्यय करते हुए अंत्येष्टि की व्यवस्था की जाएगी। खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि प्रवासी श्रमिकों के भरण पोषण के लिए जरूरतमंदों के तत्काल खाते खोले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन ,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हुकम सिंह ,कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला विकास अधिकारी हुबलाल सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
यहां दे बीमार की सूचना
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि ग्राम प्रधान आशा एएनएम गांव में आने वाले बाहर से संदिग्ध व्यक्ति व ऐसे व्यक्ति जो कैंसर टीबी, किडनी से पीड़ित हो, उनकी सूचना संबंधित विभागीय अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ 70 60 26 3131, डिप्टी सीएमओ 9759 232792 नंबरों पर सूचना दें या कोविड-19 के कंट्रोल रूम 0121-2220027 में सूचना अवश्य दे सकते हैं ।
बागपत। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि संचालित गौ संरक्षण केंद्रों पर प्रतिदिन भ्रमण अवश्य किए जाएं। गोवंश संरक्षण केंद्रों पर संरक्षित गोवंश की वर्ष भर की भूसे की आवश्यकता अनुसार भंडार अवश्य कर लिया जाए।

जिला मुख्यालय न छोड़ें
बागपत। जिलाधिकारी ने कहा कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय ना छोड़े अगर कोई अधिकारी बिना सूचना दिए मुख्यालय छोड़ता है तो उनके खिलाफ वैधानिक व अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed