फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mahayagya completed with the wish for the welfare of the nation

राष्ट्र के कल्याण की कामना के साथ महायज्ञ सम्पन्न

Sat, 05 Feb 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mahayagya completed with the wish for the welfare of the nation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। जिवाना गुलियान के नीलकंठ आश्रम में महागुरुदेव अवतरण महोत्सव (प्रकाश पर्व) के उपलक्ष्य में चल रहे पांच दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का शनिवार को राष्ट्र की कल्याण की कामना के साथ समापन हो गया। पूर्णाहुति दिवस दूरदराज से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्मलाभ उठाया।

सिद्धगुरु महाराज ने कहा कि गुरु परमार्थ और ज्ञान से ही सही मार्ग मिलता है। हम सबको अपने कर्म व्यवहार से सबको राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए, यही राष्ट्रधर्म है। निरंतर पवित्र हृदय से यज्ञ में आहुति देकर राष्ट्र के विकास की कामना करना ही हमारा परम दायित्व है। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने हमें मानव जीवन श्रेष्ठ कार्य करने को दिया है। जीवन को यज्ञ से जोड़े और यज्ञ करें, परहित करके जीवन जिये, इससे आपके जीवन का निर्माण होता रहेगा। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अमित शास्त्री ने कहा कि यज्ञ में आने से विचार शुद्ध होते है। आचार्य चंद्रमणि यगिक, आचार्य अंकुर भारद्वाज ने सस्वर वेदपाठ के साथ ईश भक्ति से ओतप्रोत सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। मलकपुर शुगर मिल के यूनिट हेड विपिन चौधरी सपत्नीक यज्ञमान रहे। यज्ञ में भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, चरण सिंह आदि श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed