फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Maharishi Kashyap's procession taken out with bands

Baghpat News: बैंड-बाजों के साथ निकाली महर्षि कश्यप की शोभायात्रा

Sat, 06 Apr 2024 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Kashyap's procession taken out with bands
बागपत/खेकड़ा/दाहा/छपरौली। नगर और फैजपर निनाना गांव में शुक्रवार को महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मंदिर में हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

नगर की कश्यप धर्मशाला में शुक्रवार को महर्षि की जयंती पर हवन किया गया। समाज के लोगों ने महर्षि के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत भंडारा कर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में संजय कश्यप, एडवोकेट दीपक कश्यप, जय किशन, सभासद भवि कश्यप, सहदेव कश्यप, दीपक कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, धन्नू कश्यप मौजूद रहे। उधर फैजपुर निनाना गांव में कश्यप समाज के लोगों महर्षि कश्यप जयंती मनाई। लोगों ने भंडारा कर प्रयसद वितरित किया। इस मौके पर ओमपाल कश्यप, सुनील कश्यप, राजवीर कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोघट क्षेत्र के बामनौली, दाहा, टीकरी, तमेलागढी, रहतना गांव में महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। बामनौली गांव में समाज के लोगों ने बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो गांव की चौपाल से शुरू होकर मेन बाजार से होते हुए हरिजन बस्ती, कश्यप चौपाल पर संपन्न हुई। इस मौके पर सूरज कश्यप, मोहित, जीत सिंह, सतेंद्र, ओमपाल कश्यप, नफे सिंह कश्यप, रामकुमार कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली में शोभायात्रा श्री सनातन धर्म शिव मंदिर से शुरु होकर रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। कश्यप समाज के लोगों ने भंडारा कर प्रसाद वितरित किया। शोभा यात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे । इस मौके पर पंडित राजीव शर्मा, रोहताश कश्यप, सत्येंद्र कश्यप, पुराण कश्यप, पवन कश्यप, राकेश कश्यप, बबलू कश्यप, डॉ. चरण सिंह कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।
खेकड़ा के कश्यप धर्मशाला में श्रद्धालुओं ने महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और हवन में आहूति देकर विश्व शांति की कामना की। इसके उपरांत भंडारा कर प्रसाद वितरित किया गया। रात में महर्षि कश्यप का जागरण हुआ। इस मौके पर सोनू कश्यप, प्रदीप कश्यप, प्रमोद कश्यप, अर्जुन कश्यप, शैंकी कश्यप, मांगेराम कश्यप, बाल किशन मौजूद रहे।

बड़ौत। नगर व देहात क्षेत्र में शुक्रवार को महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। वाजिदपुर गांव में महर्षि कश्यप जयंती समारोह का शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भूतपूर्व सैनिक सुभाष चंद कश्यप ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज को एक नई दिशा देने के लिए स्मृति-ग्रन्थ की रचना की थी। इस मौके पर रूबी कश्यप, लहरी सिंह कश्यप, शिवकुमार कश्यप, तेजपाल कश्यप, नितिन कुमार, विकास कश्यप, अंकित कश्यप, पूजा कश्यप, राजकली कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed