फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Maharishi Kashyap's procession taken out

Baghpat News: महर्षि कश्यप की शोभायात्रा निकाली

Sun, 06 Apr 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 06 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Kashyap's procession taken out
बागपत के कोर्ट रोड ​स्थित कश्यप धर्मशाला में महाराज निषादराज व मह​र्षि कश्यप की जयंती मनाते कश् - फोटो : kathua
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिलेभर में शनिवार को महर्षि कश्यप की जयंती पर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया और फिर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

बागपत शहर की कश्यप धर्मशाला में महर्षि कश्यप व महाराज निषादराज की जयंती पर यज्ञ किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 75 फूट का तिरंगा लेकर गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। यात्रा कोर्ट रोड, सोनीपत रोड, बड़ौत रोड, राष्ट्र वंदना चौक, शौकत मार्किट, गांधी बाजार से होते हुए धर्मशाला में संपन्न की गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर धन्नू सिंह कश्यप, संजय कश्यप, जयकिशन कश्यप, दीपक कश्यप, सभासद भवीचंद कश्यप, सभासद सहदेव कश्यप मौजूद रहे। वहीं सपा कार्यालय पर भगवान महर्षि कश्यप और महाराज निषादराज की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान राहुल यादव, बिल्लू प्रधान, अशोक कश्यप, नरेंद्र कुमार आदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

n छपरौली में पहले हवन किया, फिर शोभायात्रा निकाली : छपरौली बामनौली गांव में महर्षि कश्यप की जयंती पर बैंडबाजों व झाकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व कश्यप चौपाल पर हवन का आयोजन किया। शोभायात्रा कश्यप मोहल्ला, धोबी वाला मोहल्ला, ठाकुर द्वारा मंदिर मार्ग, हरिजन मोहल्ला से निकाली गई। यात्रा में भगवान शिव-पार्वती, राधा-श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम लक्ष्मण, महर्षि कश्यप आदि की झांकी शामिल रही। इस दौरान सूरजवीर, श्रवन रविंद्र, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
n सिरसली व जौहड़ी में यज्ञ कर बुराई त्यागने का संकल्प लिया : बिनौली के सिरसली गांव की कश्यप चौपाल में शनिवार को आर्य समाज और महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट द्वारा महर्षि कश्यप जयंती पर यज्ञ किया गया।
आचार्य हरबीर सिंह आर्य ने विधि विधान से यज्ञ कराया। लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर बुराइयों को त्यागने व महर्षि कश्यप के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। वहां ओमबीर सिंह व अनिल ने बच्चों को स्टेशनरी देकर सम्मानित किया।

इस दौरान सुभाष दास महाराज, प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह, रविन्द्र तोमर, हरेन्द्र तोमर, मास्टर करण कश्यप, ओमकार कश्यप, विजय कश्यप मौजूद रहे। वहीं जौहड़ी गांव में भी महर्षि कश्यप की जयंती पर हवन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed