फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mahapanchayat in Bamnauli today, Deshkhap gave strength

बामनौली में महापंचायत आज, देशखाप ने झोंक दी ताकत

Sat, 27 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat in Bamnauli today, Deshkhap gave strength
बड़ौत में देशखाप के आवास पर महापंचायत को लेकर बैठक करते देशखाप चौधरी व अन्य। - फोटो : BARAUT
- राजा सलक्षणपाल तोमर के जन्म जयंती समारोह पर सुबह हवन, दोपहर बाद होगी महापंचायत
विज्ञापन

- रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत करेंगे शिरकत
बड़ौत (बागपत)। बामनौली गांव के जवाहर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित होने जा रहे राजा सलक्षणपाल तोमर के जन्म जयंती समारोह और महापंचायत के लिए देशखाप ने ताकत झोंक दी है। सुबह हवन और यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर बाद महापंचायत होगी। इसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शिरकत करेंगे।
बड़ौत में आयोजित बैठक में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राजा सलक्षणपाल तोमर किसानों का अभिमान है। उनकी स्मृति में जवाहर इंटर कॉलेज के मैदान पर सुबह नौ बजे यज्ञ आयोजित किया जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होंगे। यज्ञ के उपरांत विभिन्न मुद्दों को लेकर खाप चौधरियों, थांबेदारों और किसानों की महापंचायत होगी। इसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह शामिल होंगे। संचालन मास्टर महेंद्र सिह बामनौली ने किया। थांबा चौधरी यशपाल सिंह, चौधरी ओमवीर सिंह हिलवाड़ी, थांबा चौधरी रामकुमार बामनौली, चौधरी राजेंद्र सिंह दोघट, सुरेश राणा, नरेश डायरेक्टर, गजेन्द्र सिंह, प्रवीण तोमर, रामकुमार चेयरमैन, अरूण तोमर, राममेहर, विजेंद्र प्रधान, देवी सिंह, राजपाल शास्त्री, सत्यवीर सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, प्रवेंद्र मुखिया, महक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने भी किया जनसंपर्क
बिनौली। बामनौली के इंटर कॉलेज में राजा सलक्षणपाल के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने को लेकर बिनौली में रालोद नेता रामपाल धामा के आवास पर बैठक हुई। जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली, रालेखराज प्रधान, रियाजु, गुल्लू, विनय धामा, सुनील धामा, चेनपाल, पप्पी धामा, प्रवीण वालिया, रामअवतार चेयरमैन, हरेंद्र पहलवान, रामेश्वर दयाल, ईश्वर चौधरी, रवि धामा, धीरज उज्ज्वल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने की तैयारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दोघट। बामनौली गांव में शनिवार को राजा सलक्षपाल तोमर के जन्म जयंती समारोह और किसान महापंचायत की तैयारियां की गई। रालोद कार्यकर्ताओं और आयोजकों ने दिनभर विभिन्न गांव में पहुंचकर पहुंचकर जनसंपर्क किया। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इंस्पेक्टर बिनौली देवेश कुमार व दोघट इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की रणनीति बनाने में लगे रहे। इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने बताया कि महापंचायत में आने वाली भीड़ एवं वाहनों से मार्ग जाम न होने पाए, इसके लिए बाहर से आने वाले वाहनों की अलग से व्यवस्था कराई गई है। पीएसी व पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दिल्ली के राजा थे सलक्षणपाल तोमर
बागपत। देशखाप का इतिहास बताता है कि सलक्षणपाल तोमर दिल्ली के राजा था और हमेशा अजेय रहे। उनके बेटे देशपाल तोमर देशखाप के चौधरी थे। खाप का क्षेत्र बहुत अधिक बड़ा होने के कारण इसका नाम देशखाप प्रचलित हो गया। तोमर गौत्र की खाप को देशखाप कहते हैं। दिल्ली से रोहतक होते हुए इस खाप के लोग यमुना नदी के क्षेत्र में आए थे और बड़ौत को इन्होंने अपना केंद्र बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed