फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Maha Rasoi will run from June 6 to June 12

छह जून से बारह जून तक चलेगी महा रसोई

Fri, 05 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Maha Rasoi will run from June 6 to June 12
बड़ौत। छपरौली चुंगी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने बताया कि छह से 12 जून तक ‘कांग्रेस का सिपाही, मजदूर का भाई’ संकल्प के साथ अजय लल्लू की महा रसोई का संचालन करते हुए सेवा सत्याग्रह किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के रिहाई की मांग को लेकर समूचे प्रदेश में 25 लाख से अधिक लोगों को शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए भोजन कराने के साथ ही 10 लाख पोस्टर लगाए जाएंगे। कहा कि भाजपा के जुल्म का जवाब सत्याग्रह और सेवा से दिया जाएगा। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि जुल्म, अत्याचार करने वाली सरकारों के दिन लंबे नहीं होते। भाजपा लोकतांत्रिक, संवैधानिक परंपराओं का गला घोट रही है। वक्त आने पर देश, प्रदेश की जनता इसका मुंहतोड़ जबाब देगी। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यपाल पथौलिया, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार, शहर उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद, सचिन देव माजिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed