{"_id":"6aeb176bd92e80764d0aac58","slug":"magnesium-fertilizer-is-beneficial-for-crops-mukesh-jain-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-161757-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों के लिए मैग्निशियम खाद लाभकारी : मुकेश जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों के लिए मैग्निशियम खाद लाभकारी : मुकेश जैन
विज्ञापन
- सिसाना गांव में किसानों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित, खाद का वितरण किया
फोटो- छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिसाना गांव में बुधवार को किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें फसलों के लिए पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। मैग्निशियम खाद का वितरण भी किया गया।
उद्यमी मुकेश जैन ने किसानों को मैग्निशियम सल्फेट खाद देते हुए इसके लाभ बताए। उन्होंने कहा कि यह खाद फसलों के लिए अत्यंत लाभदायक है। जैन ने बताया कि मैग्निशियम फसलों की वृद्धि और विकास के लिए अनिवार्य है। इसका प्रयोग गेहूं, गन्ना और आलू जैसी फसलों में किया गया है। इसके उपयोग से फसलों में बेहतर वृद्धि के साथ उत्पादन में बढ़ोतरी होती है। खेकड़ा, बड़ागांव, सुन्हैड़ा, सलावतपुर खेड़ी, बसी, पाबला, बंदपुर, सांकरौद और गौरीपुर से आए किसानों का स्वागत किया गया। किसानों ने बताया कि उन्हें गेहूं और गन्ने की फसल में मैग्निशियम के प्रयोग से बेहतर परिणाम मिले हैं।
-पोषक तत्वों और रोग बचाव की जानकारी
मुकेश जैन ने किसानों को मैग्निशियम के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह फसलों की वृद्धि के लिए आवश्यक है। मिली पांडे और हितेश कुमार ने किसानों को फसलों को रोगों से बचाने के तरीके समझाए। समारोह में राजीव कंसल, पूनम, मोनिका, श्रेया, रूबी और शौकीन अली माैजूद रहे।