फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mafia in the state itself is scared today: Satendra Sisodia

प्रदेश में माफिया आज खुद भयभीत : सतेंद्र सिसोदिया

Fri, 16 Jun 2023 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mafia in the state itself is scared today: Satendra Sisodia
फोटो संख्या 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा शासनकाल में कानून का राज है। हर तरफ विकास हो रहा है। इसी सुशासन के दम पर भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में पहले से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
बृहस्पतिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक मंडप में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि आज भारत का डंका आज दुनिया में बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई देश अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाज चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनी तो सबसे पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधरी और जंगलराज खत्म किया। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में जंगलराज होता था, व्यापारियों से खुलेआम रंगदारी मांगी जाती थी, लेकिन अब भाजपा शासनकाल में कानून का राज है। यहीं कारण है कि जनता में भय ओर आंतक का माहौल पैदा करने वाले माफिया आज खुद भयभीत है। कहा कि अब भाजपा बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है।
विज्ञापन

सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प से काम करते हुए देश से गरीबी हटाने का काम कर रहे हैं। साथ ही अपराध और जातिवाद से मुक्ति दिलाने का काम कर रहे हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ओर संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान जिला प्रभारी डॉ अशोक नागर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप ठाकुर, प्रमेंद्र तोमर, मोहित मुखिया, एडवोकेट विनोद जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed