{"_id":"627d4592b6721e592b66b37f","slug":"madrasas-and-schools-found-without-recognition-baraut-news-mrt588252190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के चलते मिले मदरसे और स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के चलते मिले मदरसे और स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र, डीएम को रिपोर्ट भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बागपत के चमरावल गांव स्थित रॉयल कान्वेंट स्कूल में छात्र आयुष की मौत के बाद शिक्षा विभाग लगातार सक्रिय है। बृहस्पतिवार को डीएम के आदेशों पर एबीएसए डॉ वंदना सैनी के निरीक्षण किया तो कई मदरसे और स्कूल बिना मान्यता संचालित पाए गए। उन्होंने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
एबीएसए डॉ. वंदना सैनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बड़का रोड़ पर इदारा में संचालित मदरसा का भवन जर्जर मिला और अमान्य कक्षाएं संचालित पाई गई। मॉनिग ग्लोबल में बोर्ड तक नहीं मिला, अग्निशमन यंत्र तक नहीं मिले। इसके अलावा आदर्श बाल शिक्षा सदन नेहरू रोड अमान्य कक्षा नर्सरी से लेकर यूकेजी तक संचालित पाई गई। अखिल बाल विद्यापीठ खिरनी मोहल्ले में भी अनियमितता मिली। सभी को नोटिस जारी कर डीएम को रिपोर्ट भेजी दी गई। उधर, दमकल विभाग के एफएसओ दुष्यंत कुमार शर्मा ने भी स्कूलों में निरीक्षण कर आग को बुझाने वाले अग्निशमन यंत्र का जायजा मिला तो श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में व्यवस्था दुरुस्त मिली। इसके अलावा लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल आवास विकास कालोनी, ओक्सफोर्ड, बचपन प्ले स्कूल, सैट मेरी स्कूल, अभिषेक कटारिया मेमोरियल पब्लिक स्कूल नांगल पोईस, लिटिल आरचरी, सनबीम एकेडमी, न्यू अनुपम स्कूल, श्री सांई ग्लोबल एकेडमी फतेहपुर पुटठी, होली एंजिल स्कूल में व्यवस्था इंडियन बिल्डिंग कोड के मानक के अनुसार नहीं मिली। इसके अलावा ग्रोवेल स्कूल में व्यवस्था दुरुस्त मिली। सभी की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।