फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Madhu target on gold in Taiwan

ताईवान में गोल्ड पर लगे मधु के तीर

Sun, 11 Sep 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 11 Sep 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Madhu target on gold in Taiwan
पदक जीतने के बाद खुशी मनाते मधु वेदवान और सचिन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धनौरा गांव की तीरंदाज बेटी मधु वेदवान ने ताईवान में खेली जा रही एशियन चैंपियनशिप की टीम स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। टीम इंडिया की तीन बेटियों ने रिकर्व में 180 में से 165 का स्कोर हासिल किया। 
विज्ञापन


ताईवान में तीरंदाजी की एशियन चैंपियनशिप खेली जा रही है। शनिवार को भारतीय महिला धर्नुधरों ने रिकर्व में सटीक निशाने साधे। फाइनल में धनौरा गांव की मधु वेदवान के अलावा अन्य दो खिलाड़ी अंकिता और प्रमिला की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। तीनों ने 180 में से 165 का स्कोर किया, जबकि ताईवान की टीम केवल 159 स्कोर तक ही पहुंची।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक से धनौरा गांव में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मधु ने स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय टीम के कोच सचिन वेदवान ने कामयाबी पर खुशी जताई। तीरंदाजी संघ बागपत के संरक्षक सुनील पंवार ने कहा जिले के लिए यह गौरव की बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्वर्ण पदक जीतने के बाद उत्साहित मधु वेदवान ने कहा वह व्यक्तिगत स्पर्धा में भी पदक जीतने की पूरी कोशिश करेगी। उनके लिए बेहद खुशी का अवसर है। पहला लक्ष्य पूरा हुआ अब वह दूसरे लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली मधु वेदवान से अभी एक और पदक की उम्मीद है। व्यक्तिगत स्पर्धा का उनका मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।  इसमें भी गोल्ड की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed