{"_id":"58d6c65f4f1c1be6211a43b1","slug":"made-hostage-to-sdo-and-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ और जेई को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ और जेई को बंधक बनाया
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Sun, 26 Mar 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। बढ़ी विद्युत पावर समेत अन्य समस्याओं को लेकर कोताना रोड पर स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर चल रहा भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एसडीओ और जेई को भी बंधक बनाया। हंगामा बढ़ता देखकर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और धरना समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। साथ ही 27 मार्च को कार्यालय में होने वाली पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह और हरेंद्र दांगी ने कहा समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रहेगा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एसडीओ एमसी गुप्ता और जेई आलोक को बंधक बनाया। किसी तरह विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया और बंधन मुक्त कराया।
बिजली दफ्तर पर हंगामे की सूचना पर एसडीएम दीपाली कौशिक और सीओ कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और धरना समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने समस्या का पूर्ण समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया 27 मार्च को कार्यालय परिसर में पंचायत होगी। पंचायत मेें मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी शामिल होंगे। पंचायत में ऊर्जा निगम के अफसरों को घेरने की रणनीति बनेगी।
विज्ञापन
इस संबंध मेें एसडीएम दीपाली कौशिक ने कहा वे धरना दे रहे किसानों के बीच गई, लेकिन वे नहीं मानने। निगम के अफसरों से बातचीत होगी। इनमें प्रदीप गुर्जर, इंद्रपाल, कर्मपाल, बबलू दांगी, ब्रहम सिंह, धर्मवीर सिंह, हिम्मत सिंह, ठाकुर चमन सिंह, विजयपाल, सुक्का आदि रहे।