फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Machines will be able to be used for digging soil in kilns

Baghpat News: भट्ठों पर मिट्टी खोदाई को इस्तेमाल कर सकेंगे मशीन

Fri, 13 Oct 2023 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Machines will be able to be used for digging soil in kilns
-ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने कैबिनेट के फैसले पर खुशी जताई
विज्ञापन

फोटो 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ईंट निर्माता समिति के कार्यालय में शुक्रवार को पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक हुई। जहां हरियाणा व बिहार की तरह उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट के दो मीटर तक मशीनों से मिट्टी की खोदाई को मंजूरी देने के फैसले पर खुशी जताई गई।

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि अब तक मिट्टी खोदाई में हस्तचलित प्रक्रिया को अपनाया जा रहा था, जिससे भट्ठा मालिकों को काफी परेशानी होती थी। इसलिए ही सरकार से लगातार उप खनिज नियमावली में संशोधन की मांग की जा रही थी। इसको कैबिनेट ने मंजूरी दी है और अब भट्ठों पर इस्तेमाल होने वाली मिट्टी की दो मीटर तक मशीनों से खोदाई कर सकते हैं। समिति के महामंत्री नीरज नैन ने कहा है कि सरकार द्वारा किए गए बदलाव के से भट्ठा मालिकों की काफी परेशानी कम हुई है। ईंट निर्माता समिति जल्द ही उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष अतुल और महामंत्री गोपी श्रीवास्तव के साथ सरकार का आभार जताने के लिए जाएंगे। इस दौरान कोषाध्यक्ष विनोद गोयल, विक्रम कंडेरा, इंद्रपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, नवीन गुप्ता, आत्माराम गोयल, नीरज कंडेरा, शशि गोयल, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed