फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Machine operator dies in collision of canters on EPE

Baghpat News: ईपीई पर कैंटरों की भिड़ंत में मशीन ऑपरेटर की मौत

Sat, 27 Jul 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 27 Jul 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Machine operator dies in collision of canters on EPE
हादसे की खबर से संबं​धित फोटो। हादसे में मृतक सुरेन्द्र का फाईल फोटो। स्रोत:परिजन
रटौल (बागपत)। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हिंडन नदी के समीप दो कैंटरों की भिड़ंत में ग्रेटर नोएडा की कंपनी के मशीन ऑपरेटर सुरेंद्र (30) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई अरविंद निवासी किशनपुर जिला एटा ने बताया कि उसका भाई ग्रेटर नोएडा की निजी कंपनी में मशीन ऑपरेटर पद पर नौकरी करता था।
विज्ञापन

कंपनी की कैंटर गाड़ी का चालक प्रेम निवासी फिरोजाबाद बृहस्पतिवार रात हरियाणा जाने की बात कहकर सुरेंद्र को अपने साथ ले गया था। देर रात जैसे ही प्रेम और सुरेंद्र कैंटर लेकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हिंडन नदी के समीप पहुंचे तो दूसरी कैंटर के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। जिसमें सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेम गाड़ी छोड़कर भाग गया। सुरेंद्र के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

घटनास्थल गाजियाबाद जिले की सीमा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहां पहुंची चांदीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चांदीनगर पुलिस का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed