Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   LPG Crisis: Protest after gas agency fails to open on time, traffic jam on Baghpat Bypass Meerut Highway

LPG Crisis: गैस एजेंसी नहीं खुलने पर लोगों का हंगामा, बागपत बाईपास-मेरठ हाईवे पर लगाया जाम

Sat, 14 Mar 2026 10:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Mar 2026 10:46 AM IST
सार

बागपत में इंडेन गैस एजेंसी समय पर नहीं खुलने से नाराज लोगों ने हंगामा कर बागपत बाईपास मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया। सुबह से सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे लोग तीन घंटे तक इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
LPG Crisis: Protest after gas agency fails to open on time, traffic jam on Baghpat Bypass Meerut Highway
गैस की किल्लत, जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में शनिवार सुबह उस समय हंगामा हो गया जब इंडेन गैस एजेंसी समय पर नहीं खुली। एजेंसी सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के पास बागपत बाईपास मेरठ हाईवे पर स्थित है। बड़ी संख्या में लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही एजेंसी के बाहर पहुंच गए थे, लेकिन काफी देर तक एजेंसी नहीं खुलने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया।

विज्ञापन


तीन घंटे इंतजार के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
बताया गया कि सुबह करीब सात बजे से ही लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन में लग गए थे। करीब तीन घंटे तक इंतजार करने के बावजूद जब एजेंसी नहीं खुली तो नाराज लोगों ने एजेंसी के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Police Exam: विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा जारी, सख्त चेकिंग, कानों में झांका तो महिलाओं के जूड़े तक खुलवाए 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गुस्साए लोगों ने बागपत बाईपास मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई गांवों के लोग पहुंचे थे एजेंसी
शिक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि वे सुबह से लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन एजेंसी के कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। उनका कहना था कि एक दिन पहले एजेंसी की ओर से सुबह सात बजे आने के लिए कहा गया था, लेकिन तय समय पर कोई भी कर्मचारी नहीं आया।

गैस लेने के लिए पुराना कस्बा, अग्रवाल मंडी टटीरी, बली, पाबला बेगमबाद, महनवा, चौहलदा और ब्राह्मणपुट्टी समेत आसपास के कई गांवों के लोग एजेंसी पर पहुंचे थे। एजेंसी समय पर नहीं खुलने से सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed