{"_id":"637e683a58d56c4c496a7b51","slug":"lots-of-potholes-on-the-daha-barnawa-road-difficult-to-get-out-baghpat-news-mrt61492368","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दाहा-बरनावा मार्ग पर गड्ढों की भरमार, निकलना हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दाहा-बरनावा मार्ग पर गड्ढों की भरमार, निकलना हुआ दुश्वार
विज्ञापन
बेगमाबाद गढ़ी गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। बेगमाबाद गढ़ी गांव से दाहा-बरनावा मार्ग तक की सड़क जर्जर हो गई है। बुधवार को बेगमाबाद गढ़ी गांव में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। मार्ग पर सड़क कम और गड्ढे अधिक दिखाई देते है। सड़क में गड्ढे होने के कारण लोगों का मार्ग से निकलना मुश्किल है। इस मार्ग पर आए दिन लोग घायल हो रहे है। मार्ग पर गड्ढों के कारण लोगों के वाहन खराब हो रहे है। पेराई सत्र शुरू होने से किसानों को गन्ने की ढुलाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों को भी मार्ग के बारे में अवगत कराया जा चुका है, मगर इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
बुधवार को मार्ग का निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी। मौके पर बृजवीर प्रधान, मुकेश तोमर, राममेहर तोमर, रामनिवास, वेदप्रकाश, रामवीर शर्मा, राजवीर, हरपाल, महेश पंडित, बृजपाल शर्मा, अंकुर, रमेश, नरेश पहलवान मौजूद रहे।