फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lost his leg in the accident, yet the courage did not decrease

हादसे में पैर गंवाया, फिर भी कम नहीं हुआ हौसला

Fri, 18 Nov 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lost his leg in the accident, yet the courage did not decrease
अनुष्का पंवार - फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी। सड़क हादसे में पैर गंवाने के बाद भी बली की अनुष्का पंवार का डॉक्टर बनने का हौसला कम नहीं हुआ। उसने पहली काउंसिलिंग में जीएसवी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कानपुर में अपनी सीट पक्की कर ली है। शुक्रवार को शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रामीण व स्कूल स्टॉफ ने उसे सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम पंवार की बेटी अनुष्का ने 2015 में बागपत में एक स्कूल बस हादसे में अपना एक पैर गंवा दिया था। उसने डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने की ठानी और कड़ी मेहनत कर नीट की परीक्षा में 1000वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उसने पहली ही काउंसिलिंग में एमबीबीएस में जीएसवी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कानपुर में अपनी सीट पक्की कर ली है। उसका मेडिकल कॉलेज में चयन होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। शुक्रवार को स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों व स्कूल के स्टॉफ ने उसे सम्मानित किया। मौके पर गजराज सिंह, सूबेदार मेजर सेलकराम, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र व स्कूल का स्टॉफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed