{"_id":"61e84f934287b65dc36cb81b","slug":"loss-of-lakhs-due-to-fire-in-furniture-warehouse-baraut-news-mrt5739943190","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मची, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मची, लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन
बड़ौत में बिजरौल रोड़ स्थित गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। बिजरौल रोड पर शुगन विवाह मंडप के समीप स्थित फर्नीचर के एक गोदाम में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई। इसकी जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान आग बुझाने के प्रयास में गोदाम मालिक भी मामूली रूप से झुलस गया। जानकारी देने के आधा घंटे बाद दमकल टीम पहुंची। तीन गाड़ियां करीब आठ घंटे बाद आग पर काबू पा सकीं। इस दौरान लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
बिजरौल रोड पर शगुन फार्म हाउस के बराबर में विद्या हार्डवेयर एंड प्लाइवुड नाम से मनोहर लाल जैन का फर्नीचर गोदाम है। मालिक बुुधवार देर शाम गोदाम बंद करके घर चले गए। इसमें बृहस्पतिवार तड़के करीब ढाई बजे आग लग गई। इसकी जानकारी गोदाम मालिक को करीब चार बजे मिली। सूचना पाकर गोदाम मालिक व काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इसके चलते गोदाम मालिक मामूली रूप से झुलस गए। आग लगने की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहीं, करीब आधा घंटे बाद दमकल टीम पहुंच सकी। इसके बाद करीब आठ घंटे बाद आग बुझ पाई।
अन्य गाड़ियां बुलाईं
गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग की एक गाड़ी का पानी ही खत्म हो गया। इसके बाद दूसरी गाड़ी बुलाई गई। आग न बुझने पर तीसरी गाड़ी भी बुलाई गई।
विज्ञापन
दस लाख का फर्नीचर जलकर नष्ट
आग बुझाने के दौरान गोदाम मालिक विवेक जैन भी चपेट में आकर मामूली रूप से झुलस गए। उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, उनका कहना है कि आग से करीब दस लाख रुपये कीमत का फर्नीचर, लकड़ियां, मशीनें जलकर नष्ट हो गई हैं।
25 साल पहले भी लगी थी गोदाम में आग
विवेक जैन ने बताया कि करीब 25 साल पहले उनके गांधी रोड स्थित गोदाम में आग लगी थी। उससे भी लाखों का नुकसान हुआ था।
आग बुझा रहे लोगों गिरी छत
आग लगने से गोदाम के कई हिस्से की छत ढह गई। गोदाम के पिछले हिस्से में रखे प्लाइवुड के कीमती गेट, मशीनरी आदि जलकर नष्ट होे गए। यहां के हिस्से की छत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। इससे आग बुझा रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। बमुश्किल लोगों ने जान बचाई।