फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lord Parshwanath Centenary Celebrations Concluded

भगवान पार्श्वनाथ के शताब्दी महोत्सव समारोह का हुआ समापन, निकाली गई भव्य रथ यात्रा, त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर मे सन्मति सागर म

Sun, 13 Mar 2022 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshwanath Centenary Celebrations Concluded
बडागांव मे शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के समापन पर निकाली गई भगवान पार्श्वनाथ की रथ यात्रा मे नृत? - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति प्रकट होने के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी समारोह रविवार को संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पूजा-अर्चना करके धर्म लाभ उठाया। उधर, त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में आचार्य सन्मति सागर जी महाराज की वेदी की स्थापना की गई।
विज्ञापन

शताब्दी महोत्सव रथयात्रा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में महावीर वंदना, ण्मोकार मंत्र का जाप हुआ। अभिषेक शांतिधारा के पश्चात भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक हुआ। तत्पश्चान करीब 11 बजे भगवान पार्श्वनाथ की भव्य रथयात्रा प्रारम्भ हुई। इसमें सौधर्म इंद्र नितिन जैन, अंश जैन, कुबेर शैलेंद्र जैन, चंवर बोली पवित्र जैन ने प्राप्त की। यात्रा मंदिर परिसर से चलकर साधुवृति आश्रम परिसर पहुंची। वहां पांडुकशिला पर विधानाचार्य हंसराज जैन की देखरेख में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा का अभिषेक और पूजन किया गया। रथयात्रा वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। भजन संध्या में मंगल आरती के बाद भजन गायकों ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित भक्ति भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालु भगवान पार्श्वनाथ की जयजयकार कर झूम उठे। इस दौरान त्रिलोक चंद जैन, सुभाष चंद जैन, नरेश जैन, राहुल जैन, अंकुश जैन, संजीव जैन, संजय जैन, राकेश जैन, अंकुर जैन, प्रदीप जैन, राजेश जैन आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में मंदिर के प्रणेता आचार्य विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज की गुरु समाधि दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत ज्ञेय सागर महाराज, अतिवीर जी महाराज और ऐलाचार्य त्रिलोक भूषण महाराज के सानिध्य में गुरु मंदिर वेदी का शिलान्यास किया गया। महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम मे बढ़-चढ़कर भाग लेकर पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। इस मौके पर गजराज जैन गंगवाल, त्रिलोक चंद जैन, नरेश जैन, महेन्द्र जैन, रमेश जैन, आनंद जैन, प्रदुमन जैन, चमनलाल जैन, सुशील जैन, मनोज जैन, अनिल जैन, सुरेंद्र जैन, धर्मेंद्र जैन, राजकुमार जैन, साहिल जैन आदि शामिल रहे।

बडागांव के श्रीपार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगम्बर जैन मन्दिर के शताब्दी महोत्सव कार्यक्

बडागांव के श्रीपार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगम्बर जैन मन्दिर के शताब्दी महोत्सव कार्यक्- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed