{"_id":"630275a5d66a891d354e32d6","slug":"lord-krishna-s-procession-taken-out-with-pomp-in-khekra-kahkra-news-mrt601936542","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा, मनमोहक झांकिया बनी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा में धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा, मनमोहक झांकिया बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
खेकड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल झांकी में बाल गोप?
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। खेकड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में भजन कीर्तन मंडलियों के साथ देवों की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर जमकर नृत्य किया।
खेकड़ा के छोटा बाजार स्थित मंदिर सनातन धर्म ठाकुरद्वारा समिति के तत्वावधान में रविवार को खेकड़ा में बैंडबाजों, भजन कीर्तन मंडलियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा दोपहर दो बजे मोहल्ला अहिरान स्थित बालाजी मंदिर से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। यात्रा का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा ने फीता काटकर किया। यात्रा पांडव चौक, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, पुलिस चौकी चौराहा, जैन कॉलेज रोड से होते हुए शाम करीब पांच बजे गांधी गंज मंडी में पहुंची। यहां से यात्रा वापस ठाकुरद्वारा मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा में भगवान श्री कृष्ण के साथ मां यशोदा, भगवान शिव की भूतों की बारात, हनुमान की सेना और अन्य देवो की मनमोहक झाकियां के साथ ही देशभक्ति की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण को समर्पित भक्ति भजनों पर जमकर नृत्य किया। यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल रहे। समाजसेवियों ने मार्गों पर जगह जगह भंडारों का आयोजन किया। यात्रा में सुरक्षा के लिए थाना पुलिस, पीएसी के जवान भी शामिल रहे।
विज्ञापन
यात्रा का संचालन जितेंद्र सिंघल, विनोद गुप्ता, विपुल गुप्ता ने किया। इस दौरान चेयरपर्सन संगीता धामा, अशोक गुप्ता, संजय सिंघल, राजू गुप्ता, संदीप गुप्ता, तरुण गुप्ता, अशोक मित्तल, सचिन गुप्ता, अर्पित सिंघल, अंकुर सिंघल, मुनेंद्र जैन, चिराग अग्रवाल, वासू जैन, मोहित सिंघल, भूपेश गुप्ता, उमेश शर्मा, पुनीत शर्मा, गौरव वर्मा, हिमांशु वर्मा, राकेश बिंदल आदि मौजूद रहे।