फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lord Krishna's procession taken out with bandwagon

बैंडबाजों के साथ निकाली भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा

Tue, 23 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's procession taken out with bandwagon
बिनौली में भगवान श्री कृष्ण की शोभयात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : BARAUT
बिनौली। श्री कृष्ण मंडल शिव मंदिर बिनौली की ओर से सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम निकाली गई। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन

शोभयात्रा का शुभारंभ मंदिर से प्रधान उपेंद्र धामा ने झंडी दिखाकर किया। मंदिर से बैंडबाजों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में तिरंगा रैली, भगवान गणेश, राधा-कृष्ण का नृत्य, रथ पर राधा कृष्ण, शोले फिल्म की झांकी, राम लक्ष्मण हनुमान, शिव पार्वती, राम बलराम, व गदर फिल्म की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। शोभायात्रा में बैंडबाजों की मधुर धुनों से ग्रामीण नृत्य कर चल रहे थे। शोभायात्रा मेन बाजार, बस स्टैंड से होकर पूरे गांव का भ्रमण कर वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई। यहां पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शोभायात्रा में लीलू चौहान, सुरेश शर्मा, गगन धामा, पंडित परशराम शर्मा, सुधांशू जैन, अवनीश उर्फ नीटू जैन, पीयूष जैन, कुलवीर धामा, पिंटू चौहान, अशोक धामा, रमेश चंद चौहान, मुकेश चौहान, बिट्टू शर्मा, आशु शर्मा, राहुल, मनु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed