बिनौली। बरनावा के श्री ठाकुर द्वारा शिव मंदिर के तत्वाधान में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की पालकी शोभायात्रा बैंडबाजों व मनमोहक झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई।
शोभायात्रा मंदिर से बैंडबाजों के साथ शुरू हुई। जिसमें भगवान गणेश, शिव पार्वती, राधा कृष्ण, वासुदेव देवकी, राम, लक्ष्मण, सीता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु बैंडबाजों की धुनों पर थिरकते चल रहे थे। पालकी यात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर लाक्षाग्रह पर स्थित गुरुकुल में पहुंची। यहां पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की।
यात्रा में महंत संतोष गिरी महाराज, महेश शर्मा, राजीव गोस्वामी, सुभाष शर्मा, राजीव धामा, दीपक शर्मा, अरुण त्यागी, राजू तोमर सिरसली, सतीश वाल्मीकि, अशोक गुप्ता, अनुज बागड़ी, चीनू त्यागी, विनोद प्रजापत, रमेश कश्यप, सीता राम शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रामकिशन गुर्जर, संदीप शर्मा, अनीश कुरैशी आदि का सहयोग रहा।