{"_id":"66f9bfacb0aa47a4f1060bd7","slug":"lord-chandra-prabhus-chariot-procession-was-taken-out-with-great-pomp-in-barnawa-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-119136-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बरनावा में भगवान चंद्र प्रभु की रथयात्रा धूमधाम से निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बरनावा में भगवान चंद्र प्रभु की रथयात्रा धूमधाम से निकाली
Mon, 30 Sep 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र बरनावा के सौजन्य से रविवार को जैन श्रद्धालुओं ने भगवान चंद्रप्रभु की रथ यात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली।
मंदिर परिसर में पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण कर किया गया। रथयात्रा की बोलियों में सौधर्म इंद्र विवेक जैन सहारनपुर, सारथी सुनील जैन मोदीनगर, धनकुबेर इंद्र सतीश चंद जैन मोदीनगर, ईशान इंद्र उमेश जैन, महेंद्र इंद्र बनने का सौभाग्य डॉ. पंकज जैन को प्राप्त हुआ। रेणु जैन ने प्रथम आरती की। भगवान श्रीजी के चित्रों का अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।
मंच पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रतियोगिता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन महामंत्री पंकज जैन ने किया। रथयात्रा मंदिर से बैंडबाजों व मनमोहक झांकियों के साथ गांव के मुख्य मार्गों से होकर पांडुकशिला स्थल स्थित सुमेरु पर्वत पहुंची। यहां पर भगवान श्रीजी का मंत्रोचारण के बीच अभिषेक किया गया। रथयात्रा में अध्यक्ष जीवधर जैन, कुणाल जैन, रजनीश जैन, पवन जैन, प्रवीन जैन, दिनेश जैन, अशोक जैन, संदीप जैन आदि का सहयोग रहा।