फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Looted 15 thousand rupees and mobile after sniffing intoxicants

Baghpat News: नशीला पदार्थ सुंघाकर 15 हजार रुपये और मोबाइल लूटा

Mon, 13 Nov 2023 06:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Looted 15 thousand rupees and mobile after sniffing intoxicants
-घटना के 21 दिन बाद पीड़ित ने ऑनलाइन दर्ज कराया लूट का मुकदमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। भड़ल-निरपुड़ा मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर एक व्यक्ति से 15 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। घटना के 21 दिन बाद पीड़ित ने ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

निरपुड़ा गांव में रहने वाले वीरेंद्र राणा ने बताया कि 21 अक्तूबर को वह बड़ौत से गांव लौट रहा था। भड़ल बस स्टैंड पर उतरने के बाद गांव के लिए वाहन का इंतजार करने लगा, तभी एक बाइक पर दो युवक आए, जिन्होंने गांव में जाने की बात कहकर से लिफ्ट दे दी। आरोप लगाया कि थोड़ी दूर जाने के बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उससे 15 हजार रुपये की जकदी, मोबाइल लूट लिया। इसके बाद रास्ते में बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। वहां से गुजर रहे गांव के कुछ लोगों ने उसके परिवार वालों को बुलाया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में उपचार कराया। ठीक होने के बाद ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है। शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है, जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed