{"_id":"5e0e413b8ebc3e880306140b","slug":"loote-baraut-news-mrt4617920119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर भाइयों से पंद्रह हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर भाइयों से पंद्रह हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। कार में धक्का लगाने के नाम पर बदमाशों ने दो ट्रांसपोर्टर भाइयों से पंद्रह हजार रुपये लूट लिए और मारपीट कर बंधक बनाकर खेत में डाल दिया। लूट की घटना पर लोगों ने बड़ौत कोतवाली में हंगामा भी किया। ट्रांसपोर्टरों ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
गांव लुहारी निवासी ट्रांसपोर्टर भाई यशपाल और कंवर पाल बृहस्पतिवार की रात में अपना ट्रक ठीक कराकर गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वे गांव के नजदीक पहुंचे तो कार सवार चार-पांच अज्ञात बदमाशों ने कार में धक्का लगाने की बात कहते हुए ट्रक से उतार लिया। जैसे ही वे नीचे उतरे तो तमंचे की नाेंक पर पंद्रह हजार रुपये लूट लिए और मारपीट कर खेत में बंधक बनाकर फेंक दिया। दोनों भाई किसी तरह बंधन मुक्त होकर गांव में पहुंचे और मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजनों और ग्रामीण एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और वहां लूटपाट की घटना को लेकर हंगामा कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। कुंवरपाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में लूट की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।