{"_id":"5edbdf5b8ebc3e904204610d","slug":"loot-of-one-lakh-from-khal-businessman-between-two-police-posts-baghpat-news-mrt4850653146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिस चौकियों के बीच खल व्यापारी से एक लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पुलिस चौकियों के बीच खल व्यापारी से एक लाख की लूट
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे की मेन रोड और रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी के बीच शनिवार की दोपहर मास्क लगाए तीन बदमाशों ने बंदूक व रिवाल्वर दिखाकर खल व्यापारी से एक लाख की नकदी लूट ली। दुकान में घुसकर की गई इस वारदात के बाद तीनों बदमाश बाइक से रेलवे गोदाम की तरफ फरार हो गए। इसकी सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी, एएसपी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में दबिश दी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है।
युवा व्यापारी सौरभ गोयल पुत्र सुनील गोयल की मकान और दुकान कस्बे की खल मंडी में है। सौरभ ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह दुकान पर बैठा हुआ था। करीब सवा दो बजे मास्क लगाए तीन युवक पहुंचे तथा खल खरीदने के लिए रेट के बारे में जानकारी लेने लगे। आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने उसकी छाती पर बंदूक लगा दी और दूसरे ने बराबर में आकर रिवाल्वर लगा दिया। इसके बाद गल्ला खुलवाकर उसमें रखे करीब एक लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल ही मंडी के गेट से होते हुए बाहर निकले और वहां खड़ी बाइक लेकर रेलवे लाइन की ओर फरार हो गए। इसकी सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एएसपी अनिल कुमार सिंह और सीओ ओमपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी ने कहा कि जल्द ही खुलासा होगा।
पांच मिनट में लुट गए एक लाख
अग्रवाल मंडी टटीरी। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि मात्र पांच मिनट में ही वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया कि बोलचाल से बदमाश स्थानीय ही लग रहे थे। तीनों की उम्र 25 से 30 वर्ष है ।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में आराम से पैदल जाते दिखे बदमाश
अग्रवाल मंडी टटीरी। वारदात को अंजाम देने के बाद भी बदमाशों में कोई खौफ नहीं था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीनों पैदल चलकर आराम से वहां से निकल गए। खल व्यापारी की दुकान के पास ही मिठाई की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों बदमाश कैद हो गए है। पुलिस ने इस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश
अग्रवाल मंडी टटीरी। बाजार में दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। कुछ व्यापारियों ने वारदात के विरोध में बाजार बंद करने के लिए कहा। मगर, पूर्व चेयरमैन प्रमोद कुमार गुप्ता ने व्यापारियों से बाजार बंद नहीं करने की अपील की। पुलिस को खुलासे के लिए समय देने की बात पर ही व्यापारी शांत हुए। व्यापारी अभिमन्यु गुप्ता, अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन, दीपक गोयल आदि ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग की है।
व्यापारी ने पीछा किया तो बदमाशों ने तान दी बंदूक
अग्रवाल मंडी टटीरी। युवा व्यापारी सौरभ ने बताया कि वारदात के समय उसकी दुकान पर काम करने वाला अहमद शाहपुर निवासी आसिफ भी मौजूद था। वारदात के बाद जैसे ही बदमाश फरार होने लगे तो वह और आसिफ भी उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। करीब 20 मीटर तक पीछा किया लेकिन बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे दोनों आगे नहीं बढ़े। हालांकि बाद में अन्य लोगों ने भी बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहे।
बंद बाजार का उठाया फायदा
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाजार से होते हुए भी ही रेलवे ट्रैक की तरफ गए। रास्ते में कई दुकानें बंद थी, जिनका लॉकडाउन के कारण शटर डाउन था। रोस्टर के हिसाब से केवल खल व्यापारी की ही दुकान खुली हुई थी। बंद बाजार का फायदा बदमाशों ने उठाया। यदि दुकानें खुली होती तो बदमाशों को पकड़ा भी जा सकता था।
बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती
12 साल पूर्व इसी मंडी में खेला गया था खूनी खेल
अग्रवाल मंडी टटीरी। जिस खल मंडी में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया, उसके एक तरफ मेन रोड वाली पुलिस चौकी जबकि दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन वाली पुलिस चौकी है। इसके बावजूद बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी ।
बता दें कि वर्ष 2008 में इसी बाजार में रंगदारी न देने पर कस्बे के चार व्यापारियों को बदमाशों ने गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके विरोध में कई दिन तक व्यापारियों ने बाजार भी बंद रखे थे। हालांकि बाद में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया था।
वारदात से पांच मिनट पहले ही गश्त कर निकले थे पुलिसकर्मी
खल व्यापारी से लूट की वारदात को बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया। दरअसल, घटना से करीब पांच मिनट पहले ही दो सिपाही हरेंद्र सिंह व सुरेंद्र वहीं से गश्त कर निकले थे। इसके पांच मिनट बाद ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। माना जा रहा है कि बदमाश पहले ही बाजार में पहुंच गए थे। पुलिसकर्मियों के जाने के बाद तुरंत वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। संभवत: उनका कोई अन्य साथी भी मंडी गेट के बाहर खड़ा रहा होगा।
व्यापारियों की सुरक्षा राम भरोसे
अग्रवाल मंडी टटीरी। व्यापारियों ने सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन के पास पुलिस चौकी निर्माण की मांग की थी। विभाग ने देरी की तो व्यापारियों ने चौकी के लिए भवन बनाकर दिया। कुछ दिन के लिए यहां स्टाफ तैनात रहा। मगर, एक साल से इस चौकी पर ताला लटका हुआ है। स्टाफ को मुख्य बाजार चौकी से जोड़ दिया गया। व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता का कहना है कि रेलवे स्टेशन चौकी मंडी के नजदीक है और व्यापारियों की सुरक्षा होती है। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि व्यापारियों ने समस्या रखी है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।