फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Looking for 44 bighas of land in Sisana and 16 bighas in Baraut

सिसाना में 44 तो बड़ौत में 16 बीघा जमीन की तलाश

Tue, 09 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Looking for 44 bighas of land in Sisana and 16 bighas in Baraut
बागपत। जिला अस्पताल के पास सिसाना में 44 बीघा तो बड़ौत में शहर के पास 16 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जिसके लिए प्रशासन ने तलाश शुरू कर दी है। सिसाना में जहां न्यायिक कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी विकसित की जाएगी, वहीं बड़ौत में ग्राम न्यायालय का निर्माण कराया जाना है। इसके अलावा कचहरी परिसर के आसपास ही बागपत में ग्राम न्यायालय के लिए भी जमीन तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बागपत में कलक्ट्रेट व पुलिस लाइन के बीच में जिला न्यायालय का निर्माण करीब आठ साल पहले हुआ था। जिला न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों के लिए कुछ आवास बनाए गए थे, लेकिन न्यायिक कर्मचारियों के लिए अभी तक आवास नहीं बनाए गए हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है कि वहां आसपास जमीन नहीं बची थी। अब वहां न्यायिक कर्मियों के लिए आवासीय कालोनी की मांग को देखते हुए जिला अस्पताल के पीछे सिसाना गांव की जमीन अधिग्रहण करने को लेकर किसानों से बातचीत शुरू की गई है। अगर किसानों की सहमति होती है तो जल्द ही अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

इसके अलावा बड़ौत में ग्राम न्यायालय शुरू हो गया है, लेकिन वहां अभी तक न्यायालय को तहसील के भवन में चलाया जा रहा है। उसके लिए भी शहर के आसपास ही करीब 16 बीघा जमीन अधिग्रहण की जाएगी। जिससे ग्राम न्यायालय का अलग भवन का निर्माण कराया जा सके। इस तरह ही बागपत में ग्राम न्यायालय का निर्माण होगा। इसके लिए भी प्रशासन ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
- न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय परिसर के लिए जमीन अधिग्रहण की जाएगी और इसको लेकर जिला अस्पताल के पास की जमीन वाले किसानों से बातचीत चल रही है। इसके अलावा बड़ौत व बागपत में ग्राम न्यायालय के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। - अमित कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed