{"_id":"627d49e3df3bbb58bb536575","slug":"loni-s-youth-dies-due-to-drowning-in-rataul-s-swimming-bridge-baghpat-news-mrt5883359101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल के स्वीमिंग पुल में डूबने से लोनी के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटौल के स्वीमिंग पुल में डूबने से लोनी के युवक की मौत
विज्ञापन
रटौल में युवक की मौत के बाद पुलिस ने स्वीमिंग पुल बंद करवा दिया
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रटौल में ढिकौली-बंथला मार्ग पर स्थित स्वीमिंग पुल में दोस्तों के साथ नहाने आया था लोनी का साहिल
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। रटौल में ढिकौली-बंथला मार्ग पर स्थित स्वीमिंग पूल में नहाते हुए लोनी का एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गाजियाबाद के लोनी में इकरामनगर का रहने वाला साहिल (30) पुत्र कामिल अपने तीन दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर रटौल में ढिकौली-बंथला मार्ग स्थित एक स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए आया था। नहाते समय साहिल स्वीमिंग पुल में डूब गया। उसे डूबता देख अन्य युवकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने किसी तरह उसे स्वीमिंग पुल से बाहर निकाला। सूचना पर खेकड़ा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और साहिल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर साहिल के परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अवैध रूप से चल रहा था स्वीमिंग पूल
ढिकौली-बंथला मार्ग पर चल रहा स्वीमिंग पुल अवैध है, जिसके संचालक ने किसी भी विभाग से अनुमति नहीं ली। युवक की मौत होने के बाद पुलिस ने स्वीमिंग पुल को बंद करा दिया और जांच में जुट गई। स्वीमिंग पूल परिसर में बचाव के लिए कोई संसाधन नहीं मिला।
विज्ञापन
युवक को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम जांच में जुट गई है। जांच रिपोर्ट और मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - विजय चौधरी, सीओ खेकड़ा।