{"_id":"5ed93cfd8ebc3e9046023088","slug":"locked-as-soon-as-danger-increased-baghpat-news-mrt484811299","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा बढ़ते ही बागपत किया लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा बढ़ते ही बागपत किया लॉक
विज्ञापन
बागपत। नगर में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आते ही बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन की टीम हरकत में आ गई। नगर के बाजार धड़ाधड़ बंद करा दिए गए। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम को देख बाजार में हलचल मच गई। नगर के बड़ा बाजार, गांधी बाजर, शौकत मार्केट, यमुना रोड, पांडव रोड, कोर्ट रोड, पुरानी तहसील, होली चौक को सील करा दिया गया। घरों से बाहर गए लोगों को घर में पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गली मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है। जैसे ही प्रशासन ने अभियान शुरू किया तो मोबाइल पर परिवार के सदस्यों को वापस बुलाया गया। बाजार में हलचल का माहौल रहा। एसडीएम रामनयन सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत, तहसीलदार प्रसून कश्यप, ईओ ललित आर्य, महेश शर्मा मौजूद रहे।
पालिकाध्यक्ष के घर जाने वाला रास्ता बंद
बागपत। नगर पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट के घर की तरफ जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया गया है। कोर्ट रोड से पुरानी तहसील की तरफ जाने वाला रास्ता बंद है, इसी पर चेयरमैन का घर है।
यह इलाके घोषित किए गए कंटेनमेंट और बफर जोन
- खेकड़ा का शेखपुरा
- आजादनगर बड़ौत की गली नंबर 12
- बड़ी मस्जिद क्षेत्र पठानकोट बड़ौत
- गली नंबर एक कश्यप चौपाल बड़ौत
- आर्य नगर बड़ौत
- चौहानान मोहल्ला, बागपत
- मुगलपुरा, बागपत
- अमीनगर सराय नगर पंचायत
- हसनपुर
- पांची
- संतोषपुर
- चौहल्ला
- पांची
- हिसावदा
- हजूराबाद गढ़ी
- फखरपुर
यह रहेगा बंद और क्या खुलेगा
बागपत। कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी, सैनिटाइजेशन अभियान को छोड़कर अन्य गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेगी।
----------------------------------
घर में ही रहना, बाहर मत आना
बागपत। कंटेनमेंट जोन में लोगों को घर के अंदर रहना होगा। मेडिकल इमरजेंसी के लिए ही सिर्फ घरों से बाहर जाने की छूट होगी। वह भी अधिकारियों की अनुमति के बाद।
विज्ञापन
दुकानें और व्यापार सब रहेगा लॉक
बागपत। कंटेनमेंट जोन में दुकानें, व्यवसायिक, औद्योगिक गतिविधियां, पेट्रोल पंप, बैंक और एटीएम पूरी तरह बंद रहेंगे।