{"_id":"64b59819a637548ecc0b264a","slug":"lock-hanging-on-the-school-girl-students-standing-on-the-road-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-3298-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विद्यालय पर लटका रहा ताला, सड़क पर खड़ी रहीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विद्यालय पर लटका रहा ताला, सड़क पर खड़ी रहीं छात्राएं
Tue, 18 Jul 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
समय आठ बजकर 13 मिनट: बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के गेट पर ताला लगा होने के कारण कॉलेज के
बागपत। एक सप्ताह के अवकाश के बाद भी शिक्षिकाओं के सिर से छुट्टी की खुमारी नही उतरी है। शहर के राजकीय कन्या इंटर काॅलेज के गेट पर सोमवार को सवा आठ बजे तक ताला लटका रहा। जिससे विद्यालय पहुंची सैंकड़ों छात्राएं सड़क पर खड़ी रही।
शासन की ओर से जारी पंचाग के अनुसार इंटर काॅलेजों को खोलने का समय सुबह सात बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक है। मगर काॅलेजों में शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी सुविधा के अनुसार पहुंचते हैं। सोमवार को राजकीय कन्या इंटर काॅलेज का गेट सुबह सवा आठ बजे खोला गया। उस समय भी केवल चपरासी और दो शिक्षिकाएं पहुंचीं। अन्य स्टाफ काॅलेज में नौ बजे तक पहुंचा। जिससे कालेज में पहुंची छात्राओं को सड़्क पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।
शिक्षिकाएं बोलीं, 8.20 मिनट है काॅलेज खोलने का समय
सोमवार को चपरासी ने सवा आठ बजे काॅलेज का गेट खोला और तभी दो शिक्षिका भी विद्यालय पहुंचीं। शिक्षिकाओं का कहना था कि विद्यालय खुलने का समय सुबह आठ बजकर 20 मिनट है। उन्होंने काॅलेज का गेट नहीं खुलने की गलती भी छात्राओं पर थोप दी। उन्होंने कहा कि सोमवार को छात्राएं समय से पहले विद्यालय पहुंच गई थी।
विज्ञापन
काॅलेज नहीं खुलने की जांच कराई जाएगी
माध्यमिक और राजकीय विद्यालय खुलने का समय सुबह सात बजकर 50 मिनट का है। विद्यालय के देरी से खुलने के बारे में जानकारी नहीं है। इस बारे में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - धमेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक