{"_id":"6770368cbd43f8b08f0829ff","slug":"living-people-are-roaming-around-dead-people-are-using-gas-cylinders-baghpat-news-c-28-1-bag1001-124040-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिंदा लोग काट रहे चक्कर, मृतक इस्तेमाल कर रहे गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिंदा लोग काट रहे चक्कर, मृतक इस्तेमाल कर रहे गैस सिलिंडर
Sat, 28 Dec 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गैस एजेंसी से सिलिंडर के लिए जिंदा लोग चक्कर काटते रहे और मरने वालों के नाम से सिलिंडर जारी होते रहे। खेकड़ा की जय बाबा गैस एजेंसी पर कुछ ऐसा ही चल रहा था। यहां से मृतकों के नाम पर गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी हो रही थी।
अब खुलासा होने पर एजेंसी संचालक पवन कुमार निवासी समालखा पानीपत और गोदाम कीपर चिंटू निवासी कलौंधा गौतमबुद्धनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। धौली प्याऊ पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पूर्ति विभाग की टीम ने गैस सिलिंडरों से लदी तीन गाड़ियां पकड़ी थीं, जो कालाबाजारी कर दिल्ली पहुंचाये जा रहे थे।
इस मामले में पूर्ति विभाग की टीम ने मेरठ से दिल्ली भेजे जा रहे गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी के मामले में चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें 80 गैस सिलिंडरों से लदी तीसरी गाड़ी जय बाबा गैस एजेंसी खेकड़ा की निकली।
विज्ञापन
गोदाम में गैस सिलिंडरों के स्टॉक में भी गड़बड़ी उजागर होने पर जांच शुरू करा दी गई और पकड़ी गई गाड़ी एजेंसी के सुपुर्द कर दी। पूर्ति विभाग के अफसरों ने कंपनी से दो दिन में वितरित किए गए गैस सिलिंडरों के उपभोक्ताओं की सूची मंगवाकर टीमें गठित की और स्थलीय सत्यापन शुरू कराया।
पूर्ति विभाग की टीमों ने 339 उपभोक्ताओं के यहां जाकर सत्यापन किया तो 149 उपभोक्ताओं के नाम फर्जी तरीके से गैस सिलिंडरों की बिक्री दिखाना सामने आया।
कुछ उपभोक्ताओं से तय मूल्य से अधिक वसूली, मृतक उपभोक्ताओं के नाम गैस कनेक्शन पर लगातार सिलिंडर भेजे गए। कुछ उपभोक्ताओं ने सिलिंडर बुक नहीं कराया, लेकिन उनके नाम से हर महीने कई गैस सिलिंडरों की बिक्री होने के अलावा अन्य लापरवाही भी उजागर हुई। खेकड़ा पुलिस का कहना है कि पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, इसमे जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।