फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Liver and kidney examination started after the machines were fixed

मशीनें ठीक होने पर शुरू हुई लीवर व किडनी की जांच

Tue, 17 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Liver and kidney examination started after the machines were fixed
जिला अस्पताल में मंगलवार को 50 लोगों ने कराई लीवर व किडनी की जांच
विज्ञापन

अस्पतालों में मशीनें खराब पड़ी होने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में लीवर व किडनी की मशीन खराब पड़ी थी। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो सोमवार को मशीन ठीक कराई गई। मंगलवार को जिला अस्पताल में जांच शुरू हो गई है। 50 लोगों ने लीवर और किडनी की जांच कराई।

जिला अस्पताल में लीवर, किडनी की जांच की मशीनें खराब होने के कारण मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। मरीजों को 600-600 रुपये में प्राइवेट लैब में जांच करनी पड़ रही थी। शनिवार के अंक में अमर उजाला में ‘मशीनें खराब पड़ी, भटक रहे मरीज’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। खबर का प्रकाशन होने पर शनिवार को सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर 48 घंटे में मशीन ठीक कराने के निर्देश दिए थे। सोमवार को मशीन ठीक होने पर मंगलवार से जिला अस्पताल में जांच शुरू हो गई। सीएमएस डॉ बीएल कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल में 50 लोगों की लीवर और किडनी की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed