{"_id":"6784f9bdb161513c8d0773b9","slug":"listening-to-shrimad-bhagwat-katha-removes-all-your-troubles-rasbihari-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124832-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत कथा सुनने से कष्ट हो जाते हैं दूर : रासबिहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत कथा सुनने से कष्ट हो जाते हैं दूर : रासबिहारी
विज्ञापन
-कस्बे के शिव मंदिर में विधि-विधान से हुआ कथा का आयोजन
फोटो- पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के भरवानिया पट्टी स्थित शिव मंदिर में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा कराई गई। कथा वाचक पंडित रासबिहारी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि संसार का संचार शक्ति से चल रहा है। शिव से अगर शक्ति को अलग कर दिया जाए तो शिव का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। उन्होंने कहा की श्रीमद्भागवत कथा सभी व्यक्तियों को सुनना चाहिए, क्योंकि कथा व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। सत्य कर्म करने की सीख देती है। हम सभी को धर्म मार्ग पर चलकर अपना जीवन सुखी बनाना चाहिए। कथा में दुर्गेश राजपूत, सुभाष सभासद, रामपाल, महेंद्र मास्टर, रमन सिंह, पूर्व चेयरमैन डॉ़ विनोद कुमार, वेद भंवर सिंह, कौशल त्यागी, कविता मौजूद रहे।