फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lions Club is leading in service and social work

सेवा व सामाजिक कार्य में अग्रसर रहता है लायंस क्लब

Sat, 27 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lions Club is leading in service and social work
बागपत के वात्सायन पैलेस में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराते अध्यक्ष महेश शर्मा - फोटो : BAGHPAT
सेवा व सामाजिक कार्य में अग्रसर रहता है लायंस क्लब
विज्ञापन

बागपत। नगर के वात्स्यायन पैलेस में शुक्रवार शाम को लायंस क्लब बागपत के अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। जहां वक्ताओं ने कहा कि गरीबों की सेवा व सामाजिक कार्य करने के लिए लायंस क्लब हमेशा अग्रसर रहता है। सभी से जाति का भेदभाव छोड़कर असहाय लोगों की स्वच्छ मन से सेवा करने की अपील की।
अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ रिया शर्मा ने ध्वज वंदना व राष्ट्रगान से किया। महेश शर्मा ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी दी। सोहनपाल सिंह ने श्रेष्ठ लायन के रूप में राजपाल शार्म के नाम की घोषणा कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। दीक्षाधिकारी अनीता गुप्ता ने क्लब के नए सदस्य सुरेश कुमार, डॉ. चिराग, सुधीर कुमार, विनोद कुमार शर्मा, हाजी यासीन, जितेंद्र कुमार, सरोज मलिक, संतोष तोमर को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुंज बिहारी अग्रवाल ने कहा कि गरीबों व असहाय लोगों की सेवा के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए, इससे लायनवाद को बढ़ावा मिलेगा। विनय मित्तल ने असहाय लोगों की सेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

समारोह में अधिष्ठापन अधिकारी अरविंद संगल, अध्यक्ष महेश शर्मा, सचिव विजयपाल यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा ने गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को पगड़ी, समृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अरविंद संगल, योगेंद्र पाल सांगवान, राजपाल शर्मा, ब्रजमोहन गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed