{"_id":"5fee14628ebc3e41a0706fb7","slug":"linter-placed-high-on-the-drain-baghpat-news-mrt518200241","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले पर सड़क से ऊंचा डाल दिया लिंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले पर सड़क से ऊंचा डाल दिया लिंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रवासियों ने धरना देकर समस्या के समाधान की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। पुसार बस स्टैंड पर दोघट मार्ग से आने वाले गन्ने से लदे ट्रक एक सप्ताह में तीन बार पलट चुके है। बृहस्पतिवार को दुकानदारों ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर पुसार स्टैंड पर धरना दिया।
उनका कहना था कि बड़ौत बुढ़ाना मार्ग निर्माण के समय बस स्टैंडों पर दोनों साइडों में जो नाले बनवाई गई है, उन पर डाले गए लिंटर में मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई गई। इस कारण लिंटर जगह-जगह से टूट गए। दोबारा डाले गए लिंटर की मार्ग से करीब ढाई फिट ऊंचाई कर दी गई। इससे गन्ना लदे वाहनों का पलटने का खतरा बना रहता है। बस स्टैंड पर एक सप्ताह में तीन बार ट्रक पलट चुके है। इंस्पेक्टर मुनेंद्रपाल सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। दुकानदारों ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान न कराने पर अनिश्चित कालीन धरना देने की चेतावनी दी। उदयवीर पंवार, बलजीत सिंह, मनीष कुमार, अंग्रेज पाल, आदेश, मिंटू कुमार, सुंदर, मनोज कुमार, धर्मेंद्र मौजूद रहे।