फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Linter of under construction house fell, four laborers buried

निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से चार मजदूर दबे

Fri, 18 Nov 2022 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Linter of under construction house fell, four laborers buried
अमीनगर सराय में नवनिर्मित भवन का लिंटर गिरने के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में निर्माणाधीन मकान का शुक्रवार दोपहर लिंटर गिरने से चार मजदूर दब गए। उन्हें कड़ी मशक्कत के बाहर निकालकर निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहां एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे में मुख्य मार्ग स्थित स्वर्ण विहार के सामने व्यापारी ईश्वर दयाल अग्रवाल का चार मंजिला मकान का निर्माण किया जा रहा है। इसका ठेका कैराना के ठेकेदार साबिर को दिया गया था। बताया कि शुक्रवार दोपहर मकान में चौथी मंजिल का लिंटर डाला जा रहा था। इसकी मशीन चढ़ाते समय अचानक लिंटर भरभराकर गिरने लगा और मजदूरों के बाहर निकलने से पहले ही पूरा लिंटर गिर गया। जिससे चार मजदूर मलबे में दब गए। जिसे देखते ही कस्बे के लोग दौड़ पड़े और किसी तरह मजदूरों को बाहर निकाला। जिसमें घायल कांधला निवासी सावेज, कादिर, फिरोज, इस्तखार को कस्बे के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां से इस्तखार की हालत गंभीर होने पर बड़ौत रेफर कर दिया गया। ठेकेदार साबिर का कहना है कि मशीन में झटके लगने की वजह से हादसा हुआ। इस मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में ठेकेदार की लापरवाही उजागर हो रही है। सभी मजदूरों की हालत ठीक है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबा गिर गया, एक मजदूर ऊपर फंसा
निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने के बाद चार मजदूर नीचे दब गए, जबकि एक मजदूर ऊपर ही फंसा रह गया। जिसे बाद में नीचे उतारा गया।

अमीनगर सराय में गिरा नवनिर्मित भवन का लिंटर

अमीनगर सराय में गिरा नवनिर्मित भवन का लिंटर- फोटो : BAGHPAT

अमीनगर सराय में नवनिर्मित भवन का लिंटर गिरने के दौरान घायल हुए मजदूर इस्तकार को अस्पताल ले जाते ह

अमीनगर सराय में नवनिर्मित भवन का लिंटर गिरने के दौरान घायल हुए मजदूर इस्तकार को अस्पताल ले जाते ह- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed